Phone Ko Mouse Kaise Banaye | मोबाइल को माउस कैसे बनाये?

दोस्तो आप यह तो जानते ही होंगे कि Mouse क्या है? और Mouse का क्या प्रयोग है, या कीबोर्ड क्या है? और कीबोर्ड का प्रयोग क्या है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने फोन को mouse कैसे बनाया जाता है?(How to make your phone a mouse), Phone Ko Mouse Kaise Banaye वो फ्री में।  बस आपको कुछ स्टेप्स को फ्लो करना है

सर्दियों के मौसम में वायरलेस माउस मज़ेदार है, अगर आप रात में कंप्यूटर पर एक मूवी देख रहे हैं और आपको अचानक रोकना है या आपको वॉल्यूम कम या ज्यादा करना है या कंप्यूटर बंद करना है, तो आपके पास वायरलेस माउस है तो सभी काम को रिमोट कंट्रोल के रूप में आसानी से किया जा सकता है, लेकिन अगर आपके पास ये सुबिधा नहीं है तो आपको कंप्यूटर या लैपटॉप के पास जाना ही पड़ेगा, जो सर्दियों में बहुत बुरा लगता है, लेकिन यदि आपके पास एंड्रॉइड फोन है, तो बिल्कुल एक पैसा खर्च किए बिना बिल्कुल मुफ्त  में आपने फ़ोन को माउस में बदल सकते हैं चलो जानते हैं कि कैसे –

Phone Ko Mouse Kaise Banaye?

आपको अपने एंड्रॉइड फोन को वायरलेस माउस में बदलने के लिए अपने कंप्यूटर और एंड्रॉइड फोन में एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड करना होगा। आप एंड्रॉइड फोन के लिए यह ऐप्स Google Play Store से और कंप्यूटर के लिए निचे दिए गए ऑफिसियल साइट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं, आपको फ़ोन और कंप्यूटर दोनों लिए निचे लिंक दिए गए है। पहले इसे डाउनलोड कर ले फिर निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे –

एंड्राइड फ़ोन का अप्प डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करें
कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करें

निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें 

  • जब आप कंप्यूटर में एंड्रॉइड माउस और कीबोर्ड ऐप(Android Mouse and Keyboard Apps) ओपन करते हैं, तो आपको एक आईपी पता दिखाई देगा, यह हर कंप्यूटर में अलग अलग होता है। आप इसे नोट कर ले। 
  • अब अपने एंड्रॉइड फोन में इस ऐप को चलाएं।
  • जैसे ही आप फ़ोन में ऐप खोलते हैं, आपको वाई-फाई और ब्लूटूथ का विकल्प दिया जाएगा, इसमें वाई-फाई का चयन करें और अपने कंप्यूटर से नोट की गयी आईपी पता टाइप करें और कनेक्ट करें, आपका एंड्रॉइड फोन वायरलेस माउस बन जाएगा।

नोट(Note): आप चाहे तो यहाँ वाई-फाई के जगह पर ब्लूटूथ का भी प्रयोग कर सकते है। और इसकी भी प्रक्रिया सेम ही है।

प्रकाशक की तरफ से 

तो दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है की मोबाइल को कंप्यूटर माउस कैसे बनाये? और उम्मीद है कि इससे आपको कुछ जानकारी जरूर मिली होगी, और यह पोस्ट आपको वेहद ही पसंद आई होगी। दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसा लगा, इसमें क्या सुधार करने चाहिए या फिर इस पोस्ट में कुछ छुटी हो तो कमेंट में जरूर बताएं। यदि यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके। धन्यवाद !


disclaimer: इस आर्टिकल का प्रमुख उदेश्य शिक्षा प्रदान करना है। इस आर्टिकल के माध्यम से इस में दिए गए किसी भी वेबसाइट या अप्प के लिंक को बढ़ावा नहीं देता है.(The main purpose of this article is to provide education. Through this article, it does not promote links to any websites or apps given in it.)


Leave a Comment