MS Word Mailings Tab in Hindi | MS Word Tutorial

एमएस वर्ड ( MS Word ) के मेलिंग टैब का उपयोग

इस पाठ में, हम आपको एमएस वर्ड के मेलिंग टैब (MS Word Mailings Tab in Hindi) के बारे में बताएंगे। आप कीबोर्ड से Alt + M दबाकर MS Word के मेलिंग टैब को सक्रिय कर सकते हैं। या आप इसे माउस द्वारा भी उपयोग कर सकते हैं।

मेलिंग टैब को कई समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह में एक विशेष कमांड से संबंधित बटन्स होती है। आप माउस के माध्यम से इन कमांड का उपयोग कर सकते हैं। नीचे हम आपको बताएंगे कि मेलिंग टैब में कितने समूह हैं? और प्रत्येक समूह में उपलब्ध कमांड के कार्य क्या हैं?

मेलिंग टैब के समूह का नाम और उनके काम

मेलिंग टैब में 5 समूह होते हैं। इन्हे आप निचे दिखाए गए स्क्रीन शॉट में देख सकते है। इन समूहों को क्रमशः Create, Write and Insert Fields, Review Results, और Finish नाम दिए गए हैं। अब आप मेलिंग टैब के समूहों से परिचित हैं। आइए अब प्रत्येक समूह के काम को जानते हैं।

नोट: मेलिंग टैब का केवल एक ही मुख्य कार्य है। एक साथ कई लोगों को मेल, लिफाफा, लेबल आदि भेजना। हमें इस कार्य के लिए एमएस वर्ड में मेल मर्ज टैब का प्रयोग करना होगा। और इस टैब में प्रत्येक समूह (groups) एक दूसरे पर निर्भर है। इसलिए उनका अलग-अलग से अध्ययन करना आसान नहीं है। फिर भी हमने इस लेशन आपको मेलिंग टैब के बारे में समझाने की बहुत कोशिश की है। ताकि आपको मेलिंग टैब के बारे में बुनियादी जानकारी मिल जाए। 

तो आइये जानते है मेलिंग टैब के बारे में

1. क्रिएट (Create)

इस समूह के माध्यम से आप डाक्यूमेंट्स में लिफाफे (Envelopes ) और लैब्स (Lables ) बना सकते हैं। जैसे, मेलिंग, एड्रेस लेबल्स, फाइल फोल्डर लेबल आदि।

2. स्टार्ट मेल मर्ज (Start Mail Merge)

मेल मर्ज की प्रोसेस इस समूह के साथ ही शुरू होती है। और जिसे आप मेल भेजना चाहते हैं, उन्हें जोड़ सकते हैं। यानी, Recipients List Create, Edit, Delete कर सकते हैं।

3. राइट & इन्सर्ट फ़ील्ड (Write & Insert Fields)

जब आप उपरोक्त दोनों समूहों का काम पूरा कर लेते हैं तब यह समूह काम में आता है। अन्यथा आप इस समूह का अलग से उपयोग नहीं कर सकते। क्योंकि इसके कमांड सक्रिय नहीं होती हैं। इस समूह के माध्यम से आप अपने मेल में एक्स्ट्रा फील्ड्स डाल सकते हैं, किसी विशेष मेलिंग एड्रेस को ब्लॉक कर सकते हैं। और आप ग्रीटिंग लाइन जोड़ सकते हैं। और आप इन सभी कार्यों को प्रत्येक Recipient के लिए अलग-अलग कर सकते हैं।

4. प्रीव्यू रिजल्ट (Preview Results)

जब आपका मेल मर्ज का काम पूरा कर लेते है, तब आप अपने काम का प्रीव्यू इस समूह में कमांड के माधयम से देख सकते हैं।

5. फिनिश (Finish)

इस समूह के द्वारा आप मेल मर्ज प्रोसेस को समाप्त करते हैं।

प्रकाशक की तरफ से 

तो दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से एमएस वर्ड के मेलिंग टैब ( MS Word Mailings Tab in Hindi ) का उपयोग के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है और उम्मीद है कि इससे आपको कुछ जानकारी जरूर मिली होगी, और यह पोस्ट आपको वेहद ही पसंद आई होगी। दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसा लगा, इसमें क्या सुधार करने चाहिए या फिर इस पोस्ट में कुछ छुटी हो तो कमेंट में जरूर बताएं। यदि यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके। धन्यवाद !


disclaimer: इस आर्टिकल का प्रमुख उदेश्य शिक्षा प्रदान करना है। इस आर्टिकल के माध्यम से इस में दिए गए किसी भी वेबसाइट या अप्प के लिंक को बढ़ावा नहीं देता है.(The main purpose of this article is to provide education. Through this article, it does not promote links to any websites or apps given in it.)


Leave a Comment